Skip to main content

Long Distance Relationship: इन तरीकों से मजबूत होगा रिश्ता

 

Long Distance Relationship: इन तरीकों से मजबूत होगा रिश्ता








किसी भी रिश्ते को निभाना आसान नहीं होता। फिर चाहे वो करीबी का रिश्ता हो या दूरी का। कहा जाता है कि रिश्तों की डोर नाजुक होती है और अगर यह टूट जाए तो फिर से जुड़ पाना मुश्किल होता। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएं और संभाले।                          यह long distance relationship में और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है।

 

कई बार देखा भी गया है कि long distance relationship यानि लंबी दूरी वाले रिश्तों में ज्यादा परेशानी आती हैं। पार्टनरों के बीच कोई तालमेल ढंग से नहीं हो पाता, सालों-साल मुलाकात भी नहीं होती। लिहाजा ज्यादा दूरी और ज्यादा गैप की वजह से रिश्तों में खटास और दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में कैसे हेल्दी बनाएं अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को ?


 

इन तरीकों से सुधरेगा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का रिश्ता

 

 

समर्पण देगा मजबूती

 

रिश्ता चाहें कैसा भी हो (पास का या दूर का यानि lलॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप) दो चीजों से मजबूत हो सकता है और वो हैं आपसी बातचीत और एक-दूसरे के लिए समर्पण। अगर इन दो चीजों का तालमेल अच्छा है तो long distance relationships पास में रहकर निभाए गए रिश्तों से ज्यादा चलती हैं और अच्छी रहती हैं।

 

 

लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव जरूरी

 

 

अपने पार्टनर के लिए अगर आप अपना लाइफस्टाइल थोड़ा सा बदल लेंगे और हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे तो ये रिश्ता अटूट बना रहेगा। जब भी वक्त मिले बात करें। वीडियो कॉल करें या फिर फोनो। हल्की फुल्की बातचीत होने से पार्टनर को लगता है कि आप उसके लिए फिक्रमंद हैं और परवाह करते हैं। ध्यान रखें, ज्यादा लंबा गैप आने से आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है, यादें धुंधली पड़ सकती हैं, इसलिए रेगुलर टच में रहें।

 

 

अपने पार्टनर की सुनें

 

 

कई बार क्या होता है कि आपका पार्टनर चाहता है कि आप उसकी बातें सुनें। इसलिए आपको अपने पार्टनर को सुनना चाहिए फिर चाहे वो बात फिजूल की ही क्यों ना हो। अपने पार्टनर को यह बिल्कुल भी ना महसूस होने दें कि आप उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। 

 

 

कोई भी बात ना छिपाएं

 

 

long distance relationship में जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है वो विश्वास। भले ही आपका पार्टनर आपसे दूर सात समंदर पार रहता हो, लेकिन आप उससे कुछ ना छिपाएं। हर बात उसे खुलकर बताएं। ऐसा करने से दो फायदे होंगे - पहला, आपके पार्टनर का विश्वास आपमें बना रहेगा और दूसरा, आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा।


संपर्क से मिटेंगी दिलों की दूरियां...

 अगर आपके पास बात करने के लिए कुछ भी नहीं है, तो भी बातें करें। जरूरी नहीं कि हमेशा अपने रिश्ते और उसके भविष्य को लेकर ही बात की जाए। ये बातें आस-पास की दुनिया की और बाकी लोगों की या फिर किसी भी विषय पर हो सकती हैं, लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ऐसी चीजों या विषयों को बातचीत का जरिया ना बनाएं जो आपके पार्टनर को बोर कर दें। लेकिन ये समझ लीजिए कि long distance relationships में आपकोस अपने पार्टनर के साथ संपर्क में रहने का बहाना ढूंढना है।

 


पर्सनल स्पेस दें...

 किसी भी रिश्ते को थोड़ा सा खुलकर सांस लेने की जरूरत होती है। भले ही आप रिलेशन में हैं, लेकिन ये बात समझनी जरूरी है कि हर रिश्ता थोड़ी-सी प्राइवेसी की डिमांड करता है। इसलिए अपने पार्टनर को भी थोड़ी सी आजादी दें। ज्यादा ताकाझांकी ना करें। ये ना सोचें कि वो वहां मुझसे इतना दूर है ना जाने क्या कर रहा होगा। ऐसा कर आप एक तरह से अपने पार्टनर की जासूसी कर रहे हैं जो आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है।

 

 

एक दूसरे के प्रति सम्मान

 

 

एक-दूसरे के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए और ये क्वालिटी हर तरह के रिश्ते के लिए मजबूत नींव है।

 

 

साथ रहना है तो अलग रहना सीखें

 

 

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आपको ये बात समझने की जरूरत है कि अगर आप दोनों साथ रहना चाहते हैं, साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं तो पहले यह सीखना होगा कि अलग कैसे रहें क्योंकि भविष्य में कभी भी ऐसी स्थिति आ सकती है जब किसी वजह से पार्टनर्स को अलग रहना पड़े।

 


कोई भी काम करें तो आपस में बताएं

 

 

कोई भी काम करें तो उस बारे में अपने पार्टनर को जरूर बताएं, खासकर तब जब आपका पार्टनर आपके कहीं जाने पर नाराज होता हो। मान लीजिए, अगर दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहे हैं या ड्रिंक कर रहे हैं तो इसमें दो ऑप्शन हैं - या तो आप बिल्कुल भी ड्रिंक ना करें औ पार्टी में
भी ना जाएं या फिर इस बारे में अपने पार्टनर को बता दें, ताकि कोई communication gap ना हो और बाद में लड़ाई भी ना हो।

 

 

बीच में निकालें मिलने का समय

 

 

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जरूरी है कि बीच-बीच में आप मिलते भी रहें। अगर विदेश में रहते हैं तो कम से कम 3 या 4 महीने में मिलने का वक्त जरूर निकालें। अगर फिर भी पॉसिबल ना हो पाए तो साल में एक बार जरूर मिलें। इसके लिए आप 1 या 2 हफ्तों को छुट्टी लेकर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। उसके लिए सरप्राइज प्लान करें।

 

 

वैसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कुछ फायदे भी हैं

 

  • Long distance relationship से एक दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ता है। आपको अपने पार्टनर की अहमियत समझ में आ जाती है।

 

  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शारीरिक रिश्तों से ऊपर होता है क्योंकि जो रिश्ता सालों-साल एक दूसरे को बिना देखे, बिना मिले टिक गया, समझो वो आगे भी टिक जाएगा क्योंकि वो रिश्ता emotional connect के जरिए जुड़ा होता है।

 

  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हर तरह की मुश्किल और दूरी से लड़ने की हिम्मत मिलती है। एक सकारात्मक सोच बनती है।

 

  • Long distance relationship का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें पार्टनर्स को अपने लिए समय मिल जाता है और वो अपनी पसंद का हर काम कर सकते हैं। जबकि आमतौर पर लोगों को वक्त नहीं मिल पाता और वो इसी बात की शिकायत करते हैं कि वो ये काम नहीं कर पाए या इस चीज के लिए वक्त नहीं निकाल पाए, जबकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप इस चीज की कोई परेशानी ही नहीं।

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

AMD बनाम Intel: 2026 में कौन सा प्रोसेसर आपके लिए बेस्ट है?

 *AMD बनाम Intel: 2026 में कौन सा प्रोसेसर आपके लिए बेस्ट है?* अगर आप नया पीसी बनाने या अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है – *AMD या Intel?* 2026 में दोनों कंपनियों ने अपने प्रोसेसर में जबरदस्त टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दी है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि गेमिंग, प्रोडक्टिविटी और वैल्यू के मामले में कौन आगे है। 🎮 गेमिंग परफॉर्मेंस - *AMD Ryzen 7 9800X3D* और *9950X3D* जैसे X3D प्रोसेसर गेमिंग में Intel के Core i9-14900K और Core Ultra 9 285K से *30-35% तक तेज़* हैं। - 3D V-Cache टेक्नोलॉजी की वजह से गेम्स में FPS ज्यादा और स्टटरिंग कम होती है। - Intel के Core Ultra 9 285K में भी अच्छी परफॉर्मेंस है, लेकिन गेमिंग में AMD अभी टॉप पर है।  ¹ ² ³ 💼 प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग - *Intel Core i9-14900K* और *Core Ultra 9 285K* सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में आगे हैं, जो Photoshop, Lightroom, और कोडिंग जैसे टास्क में फायदेमंद है। - *AMD Ryzen 9 9950X* और *Threadripper* मल्टी-कोर वर्कलोड (वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, सिमुलेशन) में Intel से बेहतर हैं।  ⁴ ⁵ ⁶ ⚡ प...

दुनिया की 10 सबसे महंगी फिल्म

  आज आपको टॉप 10 दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है सन 2020 के बारे में बताने जा रहे हैं आज के समय मूवी हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गई है जब भी हमें समय गुजारना होता है तो हम ज्यादातर समय में फिल्में देखना ही पसंद करते हैं इस वजह से फिल्म का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है एक ऐसा वक्त भी  था जब हम हमें कोई फिल्म देखने के लिए 1 साल से भी अधिक समय का लग जाता था क्योंकि उस समय बहुत कम मात्रा में फिल्में बनती थी लेकिन आज ऐसा नहीं आपको हर वीकेंड में कोई ना कोई फिल्म देखने को मिली तो उससे मिल जाती है कई बार तो एक ही तारीख पर अलग-अलग निर्माताओं की फिल्में देखने को मिल जाती हैं जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस में फिल्म की टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है हालांकि इस टकराव में दोनों फिल्मों को कार्य करने में थोड़ी दिक्कत जरूर आती है लेकिन जो फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है वह इस टकराव में जीत जाती है आज के समय वीकेंड पर दो ज्यादा मूवी का टकराव होना आम बात हो गई है। हालांकि ज्यादातर फिल्म निर्माता है। यही सोचते हैं कि उनकी फिल्म का टकराव किसी अन्य  फिल्म से ना हो लेकिन आज इतनी ज्यादा ...